फ़िरोज़ाबाद पहुचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने हमाश और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दी प्रतिक्रिया।

फिरोजाबाद, यूपी।  फिरोजाबाद शहर में एक अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बधाई देने के साथ ही इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा।

 

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। यहां पर वैचारिक असमानताएं हैं। कोई भी संगठन जब तक सफल नहीं होता जब तक वैचारिक समानता ना हो। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने को हुआ है। लेकिन उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले ही यह गठबंधन छिन्न भिन्न हो जाएगा। हमास और इजरायल के हमले को लेकर के उन्होंने कहा आतंकवादी संगठन को नेस्तनाबूद करने का कार्य जारी है। वहीं हमास को सबक सिखाने के लिए इजरायल की सरकार काम कर रही है। जो संगठन हमास जैसे आतंकवादियों का साथ दे रहे हैं वह न्याय नहीं कर रहे।