रेलवे प्रयागराज मंडल में माह मई 2023 में 52 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त।

प्रयागराज,यूपी। प्रयागराज मंडल से सहायक फार्मा अधिकारी ए.चंद्रन सहित कुल 52 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए।, आसिफ सईद, मुन्ना लाल एवं नौसाद अख्तर को सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग 14 करोड़ 63 लाख रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।

मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य संजय सिंह एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे द्वारा समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों सहित फोल्डर एवं स्मृति चिन्ह के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मैडल सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मान सहित सौंपा गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान किया गया।

अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की शुभ कामना दी। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी/प्रशासन आशीष कुमार शुक्ला, मंडल कार्मिक अधिकारी के.एल.जायसवाल आदि उपस्थित रहे।