त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
करछना, प्रयागराज, यूपी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ संगम मिश्र ने करछना विधानसभा के ग्राम सभा अंतहिया में किया जनसंपर्क।वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र ने कहा मैं नेता नहीं आपके परिवार का सदस्य बनने आया हूं। मैं यमुनापार की जनता की सेवा का संकल्प लेकर आया हूं।
भाजपा सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के विषय में बताते हुए कहा कि उज्वला योजना के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को फ्री में गैस कनेक्शन बांटे गए। इससे सबसे बड़ा फायदा उन गरीब माताओं-बहनों को हुआ, जो धुएं में खाना बनाने को मजबूर थीं। मोदी सरकार ही एक ऐसी सरकार है। जिसने गरीबों और वंचित लोगो के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं जैसे हर घर जल एवं कोरोना काल से अब तक अन्न वितरण योजना आदि को लागू किया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल मंत्री राजा राम चौधरी, बीडीसी शशिकांत शुक्ल के साथ जनसंपर्क कियाजनसंपर्क के दौरान राजेंद्र प्रसाद पांडेय के यहां शोक संवेदना व्यक्त की। कचरी ग्राम में प्रबंधक सुशील कुमार पटेल के यहां त्रयोदशाह संस्कार में सम्मिलित हुए। इसके बाद मानस शिखर सम्मेलन समिति द्वारा रामचरित मानस प्रवचन के भव्य आयोजन में गए। जहां पर विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल के राष्ट्रीय सदस्य श्रीमहंत राम रतन दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जनसंपर्क कार्यक्रम में सेंट्रल एकेडमी के डायरेक्टर एस.के. त्रिपाठी, दिलीप शुक्ल, भाजपा मंडल मंत्री राजा राम चौधरी, बीडीसी शशिकांत शुक्ल, सोनू शुक्ल, घनश्याम मिश्र, दिव्यांशु वर्मा, विजय प्रकाश व अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।