अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी संख्या में बनाया और अधबना असलाह बरामद।

बुलंदशहर,यूपी। अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी संख्या में बनाया और अधबना असलाह बरामद। लोकसभा चुनाव के लिए ऑन डिमांड तमंचे बना रहे थे असलहों के सौदागर।

पुलिस ने अवैध असलाह बनाने वाले दो सौदागरों को भी किया गिरफ्तार।

पुलिस ने छापामार कार्यवाही में पकड़ी अवैध तमंचा फैक्ट्री।फैक्ट्री से 5 तमंचे, 20 अधबने तमंचे, 32 नाल और 100 ट्रिगर बरामद। पुलिस ने अवैध फैक्ट्री से तमंचा बनाने में मददगार उपकरण भी किये बरामद। बुलंदशहर के खुर्जा में स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस को मिली सफलता। खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में एक खंडर में चल रही थी अवैध तमंचा फैक्ट्री।