स्वराज भवन से राहुल गाॅधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की हुई शुरुआत।

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज,यूपी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को शाम चार बजे यहां स्वराज भवन के सामने से शुरू हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ खुली जीप पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के अन्य नेता थे।

वही कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया की राहुल गांधी प्रयागराज हवाई अड्डा से सीधे स्वराज भवन आए जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर अपनी यह यात्रा शुरू की।