न्याय की देवी की नई प्रतिमा स्थापित, हटाई गई आंखों से पट्टी तीन चरणों से गुजरी प्रतिमा निर्माण का प्रक्रिया

ATरिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
न्याय की देवी की नई प्रतिमा स्थापित की गई है। इस नई प्रतिमा में न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटा दी गई है और एक हाथ में तलवार की जगह संविधान थमाया गया है। एक हाथ में पहले की ही तरह तराजू रखा गया है। इसके अलावा प्रतिमा का वस्त्र भी बदला गया है। देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के निर्देश पर इसे शिल्पकार विनोद गोस्वामी ने बनाया है। उन्होंने बताया कि तीन महीने की मेहनत के बाद इस प्रतिमा को तैयार किया गया है। शिल्पकार विनोद गोस्वामी ने एक न्यूज़ चैनल को बताया कि इस प्रतिमा को बनाने में तीन महीने के दौरान तीन प्रक्रियाओं से गुजरनी पड़ी है। उन्होंने इसकी प्रकिया के बारे में बताया कि सबसे पहले एक ड्राइंग बनाई, इसके बाद एक छोटी प्रतिमा बनाई गई। जब मुख्य न्यायाधीश को वह प्रतिमा पसंद आ गई, तब बाद ये छह फीट ऊंची दूसरी बड़ी प्रतिमा बनाई गई। नई प्रतिमा का वजन सवा सौ किलो है। उन्होंने बताया कि चीफ जस्टिस के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश के अनुसार ही न्याय की नई मूर्ति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि चीफ जस्टिस ने कहा था कि नई प्रतिमा कुछ ऐसी हो जो हमारे देश की धरोहर, संविधान और प्रतीक से जुड़ी हुई हो। गोस्वामी ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए गाउन की जगह प्रतिमा को साड़ी पहनाई गई है। ये नई प्रतिमा फाइबर ग्लास से बनाई गई है।