नाबालिग साली से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर जीजा ने बेरहमीं से मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिबियापुर,औरैया,यूपी। थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जीजा ने नाबालिग साली से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर बेरहमीं से मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।फिरोजाबाद जिले के किशनपुर रसूलाबाद निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी का दिबियापुर के तैयापुर में बहनोई के घर पर शव पड़ा मिला। मृतक की बड़ी बहन ने पति के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मृतका एक माह पहले अपने बहन के घर आई थी। बड़ी बहन ने बताया है कि मंगलवार शाम पति नशे की हालत में घर पहुंचा। छोटी बहन के साथ जबरजस्ती की। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी।