संगम क्षेत्र में ब्रह्म संसद एवं ब्राह्मण गौरव सम्मान का हुआ आयोजन।

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज, यूपी। माघ मेला क्षेत्र में ब्रह्म संसद एवं ब्राह्मण गौरव सम्मान का आयोजन संयुक्त ब्राह्मण महासभा, भारत द्वारा किया गया। समान समरोह कार्यक्रम श्री परशुराम अखाड़ा कैम्प में अध्यक्ष चाणकय पीठाधीश्वर परशुरामाचार्य ब्रह्मर्षि सदुर्शन शरण महाराज के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। ब्रह्म संसद एवं ब्राह्मण गौरव सम्मान सभा मे श्री श्री 1008 श्री स्वामी श्रीधराचार्य  महाराज जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
 
ब्रह्म संसद एवं ब्राह्मण गौरव सम्मान सम्मेलन में सन्तो ने ब्राह्मण एकता पर बल देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को एक साथ होकर अपने समाज के हक और देश के हित के लिए आगे आना चाहिए।

वही ब्रह्म संसद एवं ब्राह्मण गौरव सम्मान सम्मेलन में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र और शाल उढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन और संयोजक का दायित्व श्याम सूरत पाण्डेय ने किया।