लखीमपुर में तैनात फिरोजाबाद के जवान ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली मौत।

आत्महत्या से पहले पत्नी से की थी वीडियो कॉलिंग, 15 मिनट हुई थी बात

फिरोजाबाद, यूपी। फिरोजाबाद जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र में रहने वाले 33 वर्षीय जवान ने लखीमपुर में तैनाती के दौरान सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को अंजाम देने से पहले उसने 15 मिनट तक् पत्नी से वीडियो कॉलिंग पर बात की थी। हालांकि उसने किसी भी तरह की परेशानी नहीं बताई थी।


थाना रामगढ़ क्षेत्र के न्यू रामगढ़ निवासी 33 वर्षीय संजय सिंह यादव पुत्र सतीश चंद्र यादव वर्ष 2012 में एसएसबी में तैनात हुए थे। वह चार भाई थे। जिनमें संजय के अलावा नीरज, अविनेंद्र, राहुल हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजे संजय ने पत्नी मंजू देवी से फोन पर वीडियो कॉलिंग की थी, जिसमें आम दिनों की तरह सामान्य बातें हुई। उसके बाद संजय के पिता को रात 9 बजे बेटे द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिली। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता सतीश चंद्र ने बताया कि मृतक के दो बेटे जिसमें 14 वर्षीय बेटी खुशबू और 12 वर्षीय बेटा कुशल हैं। वह विगत 5 साल से लखीमपुर में तैनात था। संजय 9 फरवरी को 45 दिन की छुट्टी पर घर आए थे और 22 मार्च को ड्यूटी पर चले गए थे। उनका शव लेने के लिए परिवार के लोग लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं।