महाप्रबन्धक रविन्द्र गोयल ने 11 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार।

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट


प्रियंका देवी बनीं माह मार्च, 2024 की सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

Prayagraj,up: मार्च माह के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे रविन्द्र गोयल, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी  मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झाँसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 11 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।


पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. राहुल कुमार स्टेशन मास्टर-मिर्ज़ापुर/प्रयागराज मंडल 2. रवि कुमार वर्मा स्टेशन मास्टर-कैलहट/प्रयागराज मंडल 3. सुभाष चन्द्र यादव पॉइंट्समैन-पन्हाई/प्रयागराज मंडल 4. दीपक प्रसाद ईएसएम/सिग्नल/आगासोद/झाँसी मंडल 5. ब्रज नंदन सिंह ट्रेन मैनेजर गुड्स-झाँसी/झाँसी मंडल 6. गौड़ रवि गणेश प्रसाद ट्रैक मेंटेनर-IV भूतेश्वर/आगरा मंडल 7. पवन कुमार ट्रैक मेंटेनर-IV भूतेश्वर/आगरा मंडल 8. हनीफ ट्रैक मेंटेनर-I वृन्दावन रोड/आगरा मंडल 9. रामेश्वर ट्रैक मेंटेनर-I भूतेश्वर/आगरा मंडल 10. पप्पू ट्रैक मेंटेनर-I पलवल/आगरा मंडल 11. प्रियंका देवी महिला कांस्टेबल सूबेदारगंज/प्रयागराज मंडल मण्डल शामिल हैं।


प्रियंका देवी महिला कांस्टेबल सूबेदारगंज को मार्च, 2024 की सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


ज्ञात हो कि, दिनांक 18.03.2024 को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की महिला कान्सटेबल प्रियंका देवी द्वारा ड्‌यूटी के दौरान गाड़ी सं. 04141 अप (सुबेदारगंज – उधमपुर एक्सप्रेस) में चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में एक महिला यात्री गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच में आ गयी। महिला कांस्टेबल द्वारा तत्परता दिखाते हुए, महिला यात्री को गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच से खींच कर उसकी जान बचायी गयी। इस प्रकार इनके द्वारा त्वरित कार्यवाही कर एक संभावित बड़ी दुर्घटना को रोका गया। इन्होंने सतर्कता एवं पूर्ण लगन के साथ अपनी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट सेवा की।