सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में 84 जोड़े बंधे।

अयोध्या,यूपी। भेलसर रुदौली मार्ग स्थित डाकबंगले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वही सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में 84 जोड़े हुये एक दूसरे का। जिसमें 6 मुस्लिम जोड़े शामिल है।

रुदौली विधायक रामचन्दर यादव ने इस मौके पर नवविवाहित जोड़ो को आर्शीवाद भी दिया। समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि एक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च होते है। जिसमें 35 हजार खातें में तथा दस हजार का समान दिया जाता है।

सामूहिक विवाह से गरीब बेटी की शादी होती है तथा दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में कामयाबी मिलती है। वही खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम 84 शादियां हुईं जिसमें शासनादेश में कही गयी सभी चीजों का पालन किया गया। शादी में उपहार सरकार की तरफ से दिया जाता है। इसके साथ मे घराती व बाराती का प्रबन्ध भी सरकार की तरफ से होता है। यह योजना सरकार की प्राथमिकताओं में है।