विधानसभा ऋषिकेश से शिवम अग्रवाल के नेतृत्व में देहरादून सत्याग्रह में शामिल हुए सैकड़ों कांग्रेसजन।

मौन सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए सैकड़ों कांग्रेसी देहरादून हुए रवाना

ऋषिकेश,यूके। देहरादून में आयोजित होने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में आयोजित मौन सत्याग्रह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेस जन नटराज चौक, श्यामपुर व छिद्दरवाला चौक से इक्ठे होकर आज प्रातः निजी वाहनों व बसों में निकले।


वही शिवम अग्रवाल ने बताया ऋषिकेश विधानसभा के
तीनों ब्लॉक महानगर कांग्रेस/ ब्लॉक कांग्रेस श्यामपुर/ ब्लॉक कांग्रेस रायवाला से सैकड़ों की संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून की ओर केन्द्र सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या के विरोध में मौन सत्याग्रह में सम्मिलित होने निकले और सभी वहाँ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व सांय पाँच बजे तक गांधी पार्क में सत्याग्रह करेंगे। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, श्यामपुर अध्यक्ष विजयपाल रावत, रायवाला अध्यक्ष गोकुल रमीला ने कहा कि लगातार भाजपा केंद्र सरकार द्वारा जन प्रिय नेता राहुल गांधी को टारगेट करने का काम किया जा रहा है लेकिन तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता राहुल गांधी के साथ खड़े है और इस तानाशाह सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और आम जनता के साथ मिलकर आने वाले लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।


मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, गजेंद्र विक्रम शाही, पार्षद मनीष शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुधीर राय, शर्वेद बिष्ट, ललित मोहन मिश्र, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, गौरव राणा, जितेंद्र पाल पाठी, प्रिंस सक्सेना, संजय शर्मा, अजय कुमार शर्मा, हिमांशु कश्यप, हिमांशु जाटव, अशोक शर्मा, कमैलश शर्मा, देवी प्रसाद व्यास, सूरज भट्ट, रमेश चौहान, हरि राम वर्मा, देव बोहरा, गौरव झा, विक्रम भंडारी, द प्रकाश व्यास, केदार सिंह रावत, मधु मिश्रा, राजेश शाह, प्रमेश्वर राजभर, वीर सिंह नेगी, रवि राणा, अल्का क्षेत्री, सुमित त्यागी, ओम पवार, राजेंद्र कोठारी, वैसाख सिंह पयाल, कमल बनर्जी, विशु चौहान, अनिल, संदीप आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।