बुलन्दशहर जिला कारागार में स्वयं सेवी संस्था ग्रीन सोले /विश्वासीसंगति द्वारा कारागार में बच्चों को दिया स्कूल का सामना।

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलंदशहर, यूपी। जिला कारागार बुलन्दशहर में स्वयं सेवी संस्था ग्रीन सोले/विश्वासी संगति द्वारा कारागार में निरूद्ध नौजवान बंदियों एवं महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों को 60 नग स्कूल बैग, 60 नग योगा मैट, 60 नग हवाई चप्पले वितरित की गई।

इस कार्यक्रम के दौरान कुसुम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कारागार बंदी जीवन सुधार न्यास/सदस्य बाल कल्याण समिति, अमित राणा, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, सुखवीर सिंह, के0पी0 सिंह सदस्य एवं स्वयं सेवी संस्था विश्वासी संगति से रामअवतार पाटिल एवं सुधीर चौधरी समाज सेवी सदस्य उपस्थित रहे।

स्वयं सेवी संस्था ग्रीनसोले/विश्वासी संगति के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि हमारी संस्था द्वारा पूरे भारत में प्रत्येक राज्य में इस प्रकार की वस्तुएं वितरित किये जाने का कार्य किया जा रहा हैं।

कारागार में निरूद्ध बंदियों के कल्याणार्थ हेतु किये गये इस मानवीय सहयोग के लिए कारागार प्रशासन द्वारा दोनों स्वयं संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अनमोल सहयोग के लिए कामना की गई।