इंडिया गठबंधन को लगा एक और झटका , सपा के तीन चेयरमैन थामें भाजपा का दामन।

बाराबंकी,यूपी। इंडिया गठबंधन को लगा एक और झटका , सपा के तीन चेयर मैन थामा भाजपा का दामन, साथ में कई सभासद भी शामिल हुए भाजपा में, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा को लगातार लग रहा है झटका। इसी क्रम में बाराबंकी जनपद में सपा के तीन चेयर मैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया।

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से एवम प्रधानमंत्री के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर बाराबंकी के राम नगर से चेयरमैन राम शरण पाठक हैदरगढ़ के चेयरमैन आलोक तिवारी , देवा से चेयरमैन हारून वारसी ने अपने सभासदों एवम समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवम 2024 में पुनः देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सभी का भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया गया।