व्यापारी महोत्सव सीजन-2 में आयेंगी मैजिसियन सुहानी शाह, प्रतिष्ठितजनों को मिलेगा प्रयाग गौरव सम्मान।

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट


प्रयागराज,यूपी। व्यापरी महोत्सव की सफलता के बाद इस वर्ष 23 नवम्बर को स्थानीय एग्लो बंगाली इंटर मीडिएट कालेज सिविल लाइंस के मैदान में व्यापारी महोत्सव सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया है। इस व्यापारी महोत्सव कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्व मैजिसियन और माइंड रीडर सुहानी शाह आयेंगी। सुहानी शाह यहां लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उनके मन को भी पढ़ने का काम करेंगी।


उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता में देते हुए आयोजन व्यापारी नेता कादिर भाई ने बताया कि व्यापारी महोत्सव सीजन-2 की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त डा. शिखा दरबारी व विशिष्ठ अतिथि डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी समेत प्रयागराज के गणमान्य जन भी प्रतिभाग करेंगे। कादिर भाई ने कहा कि इस कार्यक्रम को करने का उदेश्य यह है कि एक साथ व्यापारी एक मंच पर आयेंगे साथ ही उनके साथ ही उनके परिवार का मनोरंजन भी होगा। इस कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक शहर के प्रतिष्ठित जनों का सम्मान किया जायेगा।


कार्यकम आयोजक आदिल वसी ने पत्रकारों को बताया कि महोत्सव मे प्रतिभाग करने के लिए फ्री पास की व्यवस्था की गयी है। यहां बिना पास के किसी भी इंट्री नहीं होगी यह सुरक्षा कारणों से किया गया है। यह पास प्रीमियर बुल के सिविल लांइस स्थित शो रूम से फ्री प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम संयोजक सुशील खरबंदा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रयाग गौरव सम्मान से विशिष्ठ व्यापारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, डाक्टरों अधिवक्ताओं समेत अन्य को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से होगी। उसके बाद यहां कई मनोरंजक कार्यक्रम होेंगे। सबसे अधिक रोमांचक कार्यकम मैजिशिसन सुहानी शाह के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।