मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुई 568 जोड़ो की शादियों में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा।

ब्यूरो चीफ एस.के.सिंह की रिपोर्ट

बलिया, यूपी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुई 568 जोड़ो की शादियों में बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, बिना दूल्हे के ही सैकड़ो लड़कियों ने कर ली शादी। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा विवाह के दौरान सैकड़ो दुल्हनों ने अपने ही हाथों से अपने ही गले मे डाल लिया वरमाला। वही बुर्के में आई मुस्लिम दुल्हनों ने भी अपने हाथों से ही अपने गले में डाल ली वरमाला। शादी की अनोखी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल। अभी मामला यहीं तक नहीं रुका।

सामूहिक विवाह में किराये पर आए नाबालिग दूल्हे

किराये पर आए दूल्हे ने कहा वह तो शादी देखने गए थे वहां के लोगो ने जबरन पैसे की लालच देकर शादी के लिए बैठा दिया। तो वही इस मामले में स्थानीय बीजेपी विधायिका ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में है जिसने भी ऐसी गलती की है किसी को भी बक्सा नही जाएगा। पूरे मामले में जिला प्रशासन ने बिस सदस्य जांच टीम गठित कर जांच शुरू कर दिया है अब तक जांच में 20 पत्रो में 8 का फर्जीवाड़ा आया सामने। FIR के दिये आदेश इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि पर भी लगाया रोक रिकवरी के भी दिए गये आदेश। बडी संख्या में और फर्जी पाए जाने की उम्मीद।

साहब शादिया तो अपने बहुत देखे होंगे मगर जरा इस अनोखी शादी को देखिए

बलिया के बांसडीह विधानसभा के मनियर नगर पंचायत में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना के तहत सरकारी शादी की तस्वीरे है। जहाँ न दूल्हा दुल्हन को जानता है ना ही दुल्हन दूल्हे को पहचानती है। सैकड़ो दुल्हनों को देखिए बिना दूल्हे के ही अपने ही हाथों से दुल्हनों ने अपने गले मे वरमाला डाल रही है। ना सिंदूरदान हुआ न फेरे लिए, यही नही बुर्के में आई दुल्हनों ने भी अपने ही हाथों से अपने गले मे वरमाला डाल रही है। जब दूल्हों का कैमरे पर नजर पड़ी तो शादी वाले गमछे से अपना चेहरा छुपाने लगे तो किसी ने मास्क लगा लिया। किराये पर गए नाबालिग दूल्हे ने कहा वह तो शादी देखने गया था वह कुछ महिलाओ ने जबरन पैसे के लालच देकर बैठा दिया उसे न पैसा ही मिला नही दुल्हन ही मिली।

इस सामुहिक शादी समारोह में विधायिका भी रही शामिल

सरकारी शादी का गवाह बनने पहुंची स्थानीय विधायिका केतकी सिंह ने इन 568 जोड़ो की शादी में मांगलिक गीत भी गाती नजर आ रही है और जोड़ो पर पुष्प वर्षा भी कर रही है। मगर जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली तो होश उड़ गए। विधायक ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है किसी को बक्सा नही जाएगा। यह गरीबो के साथ खिलवाड़ हुआ है।

इस पूरे शादी समारोह मामले में CDO ने कहा 20 सदस्यी टीम जांच कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को फिलहाल रोक दिया गया है।अभी तक 20 पत्रो कि जांच में 8 लोग लोग फर्जी पाए गए है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिकवरी कराई जाएगी।