भारतीय किसान यूनियन भानू कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा का किया कार्यक्रम जिसमें तिरंगा यात्रा भी निकाली

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलंदशहर, यूपी। कुलदीप गुड्डू राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा व कामरान खान राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारतीय किसान यूनियन भानू के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम हुआ जिसमें तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर भूड़ चौराहे होती हुई काला आम चौराहा डिप्टी गंज अंसारी रोड होते हुए काले आम चौराहे पर वापस आई व नुमाइश फ्लाईओवर पर समाप्त की गई इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा व किसान शामिल रहे।

तिरंगा झंडा हाथ में लिए युवाओं में बहुत जोश देखने को मिला। वही कुलदीप गुड्डू ने कहा कि आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं जिसमें हम अपने उन शहीदों को याद कर रहे हैं जिन्होने भारतवर्ष को आजाद करने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए उन माता पिता के चरणो में नमन करता हूं जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया।

जिन्होंने देश के खातिर अपने प्राणों का बलिदान कर दिया पिछले वर्ष की भांति इस बार भी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें लोगों का भरपूर प्यार व सहयोग मिला सब का हृदय की गहराइयों से स्वागत अभिनंदन करता हूं। साथ ही कामरान खान ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है इसमें दोनों धर्मों के लोगों ने मिलकर जोर शोर के साथ भारत माता की ।

जय कारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली बड़े अच्छे तरीके से यात्रा समाप्त हुई कई जगहों पर तिरंगा यात्रा का फूल मालाओं से फूलों की बारिश से स्वागत हुआ। यह बुलंदशहर के लिए भारतीय किसान यूनियन भानु की ऐतिहासिक यात्रा थी हमारे अंदर देश भक्ति है हमें गर्व है हम भारतवर्ष के रहने वाले हैं कुलदीप गुड्डू ने कहा कि मैं सभी पत्रकार साथियों पुलिस प्रशासन का दिल से धन्यवाद करता हूं।

जो बरसात में भी हमारे साथ रहे और हमें भरपूर सहयोग किया। काले आम चौराहे पर शहीद की प्रतिमा को चरण वंदन व नमन कामरान खान और कुलदीप गुड्डू ने किया। भारी बरसात में भी युवाओं में कार्यकर्ताओं में जोश वह उत्साह बना रहा।

बरसात में भी बड़े जोर शोर के साथ कार्यक्रम चला रहा। सभी का दिल से आभार नमन अभिनंदन इस मौके पर जिला अध्यक्ष लोकेश राघव सुरेश चौधरी राष्ट्रीय संगठन मंत्री वीरपाल सिंह के साथ ही तहसील अध्यक्ष आसिफ नंबरदार प्रदेश महामंत्री सोनू प्रधान प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा सुरेश प्रजापति प्रदेश महामंत्री आदेश कुमार जिला संगठन मंत्री अमित कुमार सारिक जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नईम प्रदेश उपाध्यक्ष हनीफ खान नगर अध्यक्ष जहांगीरपुर आस मोहम्मद देवन सिंह जिला सचिव व हजारों कार्यकर्ता युवा साथी मौजूद रहे।