फिरोजाबाद में 25000 के इनामियां हिस्ट्रीशीटर से हुई पुलिस की मुठभेड़।

अपहरण और बलात्कार के मामले में था वांछित, गोली लगने से घायल हुआ आरोपी

फिरोजाबाद,यूपी। थाना उत्तर पुलिस टीम की अपहरण और बलात्कार के मामले में वांछित 25000 रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हिमाचल पुत्र रामगोपाल निवासी धौनई थाना नगला खंगर फिरोजाबाद पर लूट डकैती चोरी समय अन्य अपराधों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे में वांछित था। वहीं थाना उत्तर क्षेत्र से वह अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित था। हिमाचल यादव के विरुद्ध जनपद आगरा, मैनपुरी व जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं।

दरअसल मुखबिर की सूचना पर थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा बैंदी की पुलिया पर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस की घेराबंदी व जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गयी जिसे पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हिमाचल के पास से 1 अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस व 3 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।