भूख हड़ताल का तेरहवां दिन, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में पुलिस के दम पर जमीन छीनी जा रही है-संजय नामदेव।

सीधी, म.प्र.। मझौली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मूसामूड़ी में जवारिया भूमि अधिग्रहण को निरस्त करने सहित 8 मांगों को को लेकर टोंको- रोको-ठोको क्रांतिकारी मोर्चा के अगुआई में जारी किसानों की क्रमिक भूख हड़ताल आज तेरहवें दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल के तेरहवें दिन आज 30 सितंबर 2023 को इंद्रजीत सिंह गोंड़ और जगदीश सिंह गोंड़ को अधिग्रहित भूमि की मिट्टी का तिलक लगाकर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य का. संजय नामदेव द्वारा अंशसन पर बैठाया गया।

भूख हड़ताल स्थल पर उपस्थित किसानों के समक्ष अपनी बात रखते हुए संजय नामदेव ने कहा कि भारत दुनियां का सबसे बड़ा लोकतंत्र है दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की खूबी देखें कि यहां अमीर लोग अपने ही देश के गाँव में रहने वालों की ज़मीने छीनने के लिए सरकारों से सांठ-गांठ करके सेना, पुलिस का उपयोग कर रहे हैं और जब ये किसान और मेहनतकश वर्ग विरोध करते हैं तो सेना, पुलिस के जरिए लाठी और गोली चलवाते तथा जेल भेजवाते हैं।


संजय नामदेव ने कहा कि शोषक और शोषित यही दो वर्ग हैं पूरी दुनिया में हैं और कोई तीसरा वर्ग नहीं है। मेहनत करने वाले जो उत्पादन करते हैं उन मेहनतकश यानी शोषित वर्ग का  शोषक वर्ग जमकर शोषण करता है और यही शोषक वर्ग बगैर कोई उत्पादन किए उत्पादन के संसाधनो पर कब्जा जमाए रहता और उत्पादन के संसाधनो पर मालिकाने के कारण शोषित वर्ग का शोषण कर पाता है और इसी मालिकाने के बल पर अपनी राजसत्ता कायम करता है। इस राजसत्ता के जरिए मेहनतकश वर्ग का दमन करता है जेल, अदालत, सेना, पुलिस, नौकरशाही- ये दमन के उपकरण हैं। आप आदिवासी जवारिया भूमि अधिग्रहण के खिलाफ संघर्ष कर रहे हम आपके लड़ाई का समर्थन करने आया हूँ तथा अपनी पार्टी भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी का यह संदेश लेकर आया हूँ कि हमारी पार्टी आपके संघर्ष में पूर्णतः साथ मे है।


भूख हड़ताल स्थल पर निम्न किसान उपस्थित रहे –
शिव कुमार सिंह, राजेश कुशवाहा, रामशरण कुशवाहा, शीतल कुशवाहा, ईश्वरदीन सिंह, नंदलाल सिंह, विजय बहादुर सिंह, रामकुमार सिंह, लालमणि सिंह, महावीर सिंह, सुखदेव सिंह, हीरालाल कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, लालमन सिंह, लालदेव सिंह, पुष्पराज सिंह, छोटेलाल सिंह, आदि मौजूद रहे।