बारिश के चलते मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, 4 बच्चे घायल।

अरुण बेनीवाल की रिपोर्ट

हापुड़, यूपी।  हापुड़ में पिछले तीन दिनों  से हो रही बारिश के चलते थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सोलाना में एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत के नीचे घर में खेल रहे 6 बच्चे दब गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने छत में दबे बच्चो को बाहर निकाला। जिनमें से दो बच्चियों की मौत की पुष्टि अस्पताल में चिकित्सकों ने की। घायल अन्य 3 बच्चो में से एक बच्ची को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है। इसके अलावा 2 बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार रहमुद्दीम का गांव सोलाना में कच्चा मकान बना हुआ है।मकान में उसकी तीन बेटियां माहिरा तीन वर्ष, खुशी 10 वर्ष और माहिन आठ वर्ष व उसके भाई के तीन बच्चे थे। इसी दौरान मकान की छत भरभराकर गिर गई।  हादसे में सभी लोग छत के नीचे दब गये,  आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चो को छत के मलबे के नीचे से बाहर निकाला। हादसा पिछले तीन दिन से पड़ रही बारिश की वजह से हुआ। उधर, सूचना मिलते ही आनन-फानन में थाना धौलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायल हुए बच्चो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने माहिरा और खुशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि माहीन को उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रैफर किया है। वही धौलाना एसडीएम संतोष उपाध्याय ने बताया की  एक कच्चा मकान ढह गया है। जिसमें रहीमुद्दीन और यूनिस दो परिवार रहते थे। जिनके 6 बच्चे दब गए थे। जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई है।और 4 बच्चे घायल हुए हैं।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।