41 वर्ष पुलिस विभाग को सेवाएं देकर हुए उ0नि0 सुखवीर सिंह सेवानिवृत्त।

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलंदशहर, यूपी। जनपद बुलन्दशहर में 30 जुलाई 2023 को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए जनपद के थाना कोतवाली देहात में नियुक्त उप निरीक्षक सुखवीर सिंह की सेवानिवृत्ति होने पर सहायक पुलिस अधीक्षक नगर अनुकृति शर्मा व थाना कोतवाली देहात के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा उनको फूल मालाओं से सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना करते हुए उत्तम स्वास्थ, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की गई।

इस दौरान उ0नि0 सुखवीर सिंह ने अपने सेवाकाल के 41 वर्ष में पुलिस विभाग को दी सेवाओं के अनुभव के बारे में बताया। इस मौके पर उ0नि0 सुखवीर सिंह के परिजनो सहित थाना कोतवाली देहात में तैनात अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।